एनजीओ आवाम ने मंगलवार को फिर आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी ने चंदे के नाम पर काले धन को सफेद किया. एनजीओ आवाम ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कमीशन देकर ब्लैक मनी को व्हाइट करने की बात कही है. वहीं इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हम पैसों के मामले में पारदर्शी हैं और आवाम के पीछे बीजेपी है. केजरीवाल की पार्टी पर आवाम एनजीओ ने लगाया ब्लैकमनी को व्हाइट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि श्आपश् ने 50 लाख रुपए कैश देकर आप ने कंपनियों से चेक लिया और बदले में कमीशन दिया। आवाम ने प्रेस कांफ्रेंस कर उसी कंपनी से बिना तारीख वाले चेक दिखाए और कहा कि उन्होंने उसी कंपनी से चेक लिए हैं। लेकिन पैसे नहीं दिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।