कालेधन को लेकर भाजपा ने आप को घेरा
(India)
इधर पार्टी अनुदान को लेकर आम आदमी पार्टी पर लगे आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी आप को निशाने पर लिया। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री निरमला सीतारमन ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘चोर यह तय नहीं कर सकता की उसकी जांच कौन करेगा।’ केंद्रीय मंत्री आप की उस मांग का जवाब दे रही थीं जिसमे उन संदिग्ध कंपनियों की जांच की मांग की है जिसने उसे (आप) को दो करोड़ का चंदा दिया है। आप ने कहा कि अगर भाजपा ने मंगलवार शाम तक इन कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू नहीं की तो हम जांच एजेंसियों के पास जाकर इनकी जांच करवाने की मांग करेंगे। चंदे को लेकर आप भाजपा और का ंग्रेस दोनों के निशाने पर है।सीतारमन के आप को चोर कहने पर पार्टी ने कड़ा पलटवार किया है। आप नेता आशुतोष ने कहा कि हम इस बात से बिल्कुल भी हैरान नहीं हैं कि निरमला सीतारमन ने अरविंद केजरीवाल को चोर कहा है। ये ऐसे ही राजनैतिक संस्कृति में पैदा हुए हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।