दिल्ली के अंबेडकर नगर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने वाली है। मोदी ने कहा कि नतीजों के बाद हम रुकने वाले नहीं हैं। हमें दिल्ली को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाना है। पीएम ने कहा कि दिल्ली में हवा का रुख बिल्कुल साफ है। दिल्ली में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि जब लोकसभा के चुनाव में इतनी भीड़ नहीं आती थी, उसके बाद भी हम चुनाव जीत गए। इस बार की भीड़ देखकर हमारा दिल गदगद हो गया। हम उस तरह की विकास करना चाहते हैं जिससे गरीबों की जिंदगी में बदलाव आए। दिल्ली की जनता से पीएम ने कई वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर आपको अपनी जिंदगी बदलनी है तो हम आपके पास आए हैं। आप हमें आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाइए। जनता की आवाज इश्वर की आवाज होती है मुझे जनता की आवाज सुनाई दे रही है, भाजपा जीतने वाली है
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।