दिल्ली में आप व भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट
(India)
दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में बुधवार रात आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों ओर से कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मारपीट संगम विहार इलाके के एफ-2 ब्लॉक में आप के कार्यालय के पास हुआ। आप कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे घर-घर प्रचार में लगे हुए थे, उसी दौरान भाजपा के कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। इस दौरान दो लड़की सहित छह कार्यकर्ता घायल हो गए। जिस समय घटना घटी उस समय संगम विहार से आप उम्मीदवार दिनेश मोहनिया जी-ब्लॉक में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। घटना का पता चलने पर वह भी घायलों के साथ संगम विहार थाने पहुंचे। उधर, भाजपा नेताओं का दावा है कि आप के कार्यकर्ता टोपी पहन कर जबरन उनकी कैंपेनिंग के बीच घुसकर गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की गई, तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।