(DELHI, India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दंगल में प्रचार का आज आखिरी दिन है. गुरुवार शाम दिल्ली में रैलियों, जनसभाओं और रोडशो का शोर थम जाएगा. इसके बाद उम्मीदवार केवल घर-घर पहुंचकर ही वोटर्स से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर पाएंगे. बीजेपी, 'आप' और कांग्रेस ने इसके लिए अपने-अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है, वहीं खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सदर बाजार में दोपहर डेढ़ बजे होने वाली रैली रद्द हो गइ है.इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ओखला रोड शो भी किन्हीं कारणों से रद्द कर दिया गया. कार्यक्रम रद्द होने के बाबत किसी कारण का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है. प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं में पैठ बनाने के लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है. दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पार्टी ने गुरुवार को ताबड़तोड़ 70 रैलियों का कार्यक्रम बनया है. इन रैलियों को बीजेपी के उम्मीदवारों समेत कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे.दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी भी रोड शो के अलावा कुछ अलग करने की तैयारी में है. बताया जाता है कि अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो प्रचार के आखिरी दिन पदयात्रा करें और वोटरों से सीधा संपर्क बनाएं.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।