जनता के नहीं भगवान भरोसे हैं केजरीवालः शाहनवाज हुसैन
(DELHI, India) महाभारत और भगवान वाले केजरीवाल के बयान पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक पर पलटवार किया है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केजरीवाल अब भगवान भरोसे ही है. उन्हें जनता पर भरोसा नहीं है.इससे पहले दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा था. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि महाभारत के युद्ध में दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से सेना मांगी थी और अर्जुन ने योगेश्वर से साथ मांगा था. केजरीवाल ने लिखा है कि दिल्ली चुनाव में भगवान हमारे साथ है.महाभारत में श्रीकृष्ण से दुर्योधन ने सेना मांगी थी। अर्जुन ने श्रीकृष्ण का साथ माँगा था। आज भाजपा के पास सारा तंत्र है। हमारे साथ भगवान् हैएक दूसरे ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि अब हमें देश हित में काम करना होगा. ईश्वर हमारे साथ है और चुनाव में दिल्ली की जनता की जीत होगी. आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि बीजेपी के पास तंत्र है और हमारे पास भगवान हैं




Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।