नीतीश और मांझी के समर्थक भिड़े
(India)
बिहार की सत्ता से नौ महीने तक वनवास पर रहे नीतीश कुमार ने एक बार फिर से वापसी की तैयारी पूरी कर ली है। मांझी को सीएम की कुर्सी से हटा नीतीश कुमार वापसी की रणनीति बनाने में लगे हुए हैं। मांझी को हटाने को लेकर जेडीयू में दरार चैड़ी हो गई है। शुक्रवार को पटना में जेडीयू ऑफिस के सामने नीतीश बनाम मांझी को लेकर दोनों के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। इस भिड़ंत में पांच लोग जख्मी हुए हैं। मांझी और नीतीश के समर्थकों के बीच झड़प शनिवार को होने वाली जेडीयू विधायक दल की बैठक से एक दिन पहले हुई है। कहा जा रहा है कि इसी बैठक में नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से मांझी को हटा सीएम बनाने का ऐलान कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ मांझी ने इस बैठक को अवैध करार दिया है। मांझी का कहना है कि विधायक दल की बैठक केवल मुख्यमंत्री ही बुला सकता है न कि पार्टी चीफ। नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। आम चुनाव में बिहार की 40 सीटों में जेडीयू को महज दो सीटों पर जीत मिली थी। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। बिहार में जेडीयू की सरकार लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी के समर्थन से चल रही है। हालांकि लालू ने भी नीतीश की वापसी पर अपनी सहमति दे दी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।