दिल्ली में मतदान से एक दिन पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को जमकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सुशासन का प्रतीक है। वहीं आम आदमी पाटभर्् अराजकता का एक चेहरा है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने शासन चलाने के नाम पर सिर्फ धरने दिए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेटली ने कहा कि हम सबके लिए दिल्ली चुनाव अहम है। लेकिन अब ये आपके ऊपर है कि आप सुशासन चाहते हैं या अराजकता। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि इनका काम सिर्फ धरने देना है। आप उम्मीदवार के यहां शराब पकड़ी गई और फिर भी वे विचारधारा की बात करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने लैंड माफिया को टिकट दिया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।