‘नीतीश कुमार जेडीयू में भीष्म पितामह की भूमिका में’
(India)
बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने पहली बार जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया है। उन्होंने नीतीश को भीष्म पितामह बताया और कहा कि अब महाभारत होकर रहेगा। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जेडीयू में भीष्म पितामह की भूमिका में है। जो उन पर हो रहे अत्याचर को देख रहे हैं। लेकिन कुछ बोल नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत में भी जब द्रौपदी का चीरहरण हो रहा था। तब भीष्म पितामह मौन थे। इसके कारण ही महाभारत हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में कुछ लोग नहीं चाहते है कि वे गरीबों के लिए काम करें। वे चाहते थे कि अगर वे गरीबों के लिए काम नहीं कर रहे हैं तो नीतीश कुमार सामने आकर कहते कि वह गलत हैं। लेकिन ऐसा करने की बजाए कुमार दूसरों से कुछ न कुछ कहलवाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई आरपार की है। जिसे वह लड़ने को तैयार हैं। मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही मुझे मुख्यमंत्री बनाया था और मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद से लगातार उनके बताए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन कुछ लोग स्वतंत्र तौर पर काम नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद के सी त्यागी को यमराज बताया और कहा कि वे उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटाना चाहते हैं। वे यहंा नौ दिवसीय दीना भद्री मेले का उद्घाटन करने आए हुए थे और जनसभा को संबोधित कर रहे थे

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।