बिहार में सत्ताधारी जेडी(यू) में सत्ता संघर्ष को लेकर तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। इस मुलाकात को दोनो पक्षों के बीच सुलह की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मांझी इस्तीफा सौंप देंगे और पार्टी व सरकार का संकट खत्म हो जाएगा। इस बीच जनता दल (यू) महासचिव के सी त्यागी ने स्पष्ट किया कि पार्टी विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को मांझी से कमान अपने हाथों में लेने के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि विधायक दल के नए नेता के रूप में चुने जाने के लिए नीतीश पहली और अंतिम पसंद हैं। गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष शरद यादव ने आज चार बजे जेडी (यू) विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। हालांकि, उससे पहले ही मांझी ने दो बजे अपने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।