साध्वी प्राची ने फिर दिया विवादित बयान
(India)
अपने विवादास्पद बयानों की वजह से चर्चा में आयी विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि आजादी मिलने के बाद हिन्दू धर्म छोड़ने वाले 15 करोड़ लोगों की ‘घर वापसी’ पूरी होने तक धर्मान्तरण का कार्यक्रम जारी रहेगा।विहिप द्वारा सोमवार रात पुराने शहर में आयोजित सम्मेलन में प्राची ने कहा कि धर्मान्तरण का कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा जब तक 15 करोड़ लोगों की हिन्दू धर्म में घर वापसी नहीं हो जाती, क्योंकि आजादी के बाद इतनी ही संख्या में हिन्दुओं ने धर्मान्तरण कर लिया था। प्राची ने महात्मा गांधी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिये क्योंकि आजादी हासिल करने के लिये सच्ची कुरबानी तो दूसरे लोगों ने दी थी। आजादी का श्रेय महात्मा गांधी को देना गलत है। इसका श्रेय वीर सावरकर और भगत सिंह को दिया जाना चाहिये।साध्वी ने कहा कि विहिप हिन्दुओं की आबादी बढ़ाने के लिये शुरू किया गया अपना आंदोलन जारी रखेगी, क्योंकि अन्य धर्मावलम्बियों के मुकाबले हिन्दुओं की आबादी बढ़ने की दर में गिरावट आयी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।