आशुतोष ने कहा, ''हम खुद चाहते हैं कि हम पर जो आरोप लगे हैं उसकी जांच हो और जो कुछ सच्चाई है वो जनता के सामने आए.'' इस नोटिस का जवाब देने पर आशुतोष ने कहा कि आम आदमी पार्टी नोटिस का जवाब तय समय के भीतर दे देगी.आशुतोष का कहना है कि, ''आप ने सारा काम कानूनी तरीके से किया है, कोई गैरकानूनी काम नहीं है और जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि 'आप' ने कोई गलत काम नहीं किया है.
आप को मिले इस नोटिस पर बीजेपी नेता नलिन कोहली ने कहा कि, '' अगर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजा है तो आम आदमी पार्टी जवाब देगी. अब यह डिपार्टमेंट और आम आदमी पार्टी के बीच की बात है. हमने यह मुद्दा अपनी तरफ से उठाया था.''
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।