जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी मिलकर जल्द सरकार बनाएगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार बनाने को लेकर पीडीपी और बीजेपी के बीच समझौता हो गया है। माना जा रहा है कि राज्य में सरकार बजट सत्र से पहले बन सकती है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि 23 फरवरी से पहले जम्मू कश्मीर में सरकार का गठन हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी को इस गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। वही पीडीपी का मुख्यमंत्री रहेगा। गौर हो कि 87 सदस्यीय जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 दिसंबर को आ गए थे और खंडित जनादेश में पीडीपी को 28 और बीजेपी को 25 सीट मिली हैं। इनके अलावा नेशनल कांफ्रेंस को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें प्राप्त हुई। सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 44 सीट का होना जरूरी है। फिलहाल राज्य में राज्यपाल शासन लगा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।