प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान वह अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के क्षेत्र बारामती में एक किसान रैली को भी संबोधित करेंगे। मोदी रैली को संबोधित करने के अलावा पुणे, मुंबई और बारामती में अनेक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन में सहयोगी शिवसेना और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौर के समय मोदी की यात्रा को लेकर यहां राजनीतिक हलकों में तमाम जिज्ञासाएं हैं क्योंकि मोदी दोपहर का भोजन पवार के साथ उनके आवास पर करेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल अक्तूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले मोदी ने बारामती की एक रैली में पवार और उनके भतीजे अजीत पवार पर जमकर निशाना साधा था। पंढरपुर में एक अन्य रैली में मोदी ने राकांपा को ‘स्वाभाविक रूप से भ्रष्ट पार्टी’ करार दिया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।