स्टिंग सामने आने के बाद अंजलि दमानिया ने दिया आप से इस्तीफा
(India)
पूरी दिल्ली को भ्रष्टाचार के खिलाफ सबका स्टिंग करने की नसीहत देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) खुद ही स्टिंग ऑपरेशन के चक्रव्यूह में फंस गई है। दिल्ली में चुनाव के एलान से पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का एक टेप सामने आया है, जिसमें उन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस में तोड़-फोड़ की कोशिश की थी। आप के एक पूर्व विधायक राजेश गर्ग के साथ हुई बातचीत का यह टेप सामने आने के बाद महाराष्ट्र इकाई की वरिष्ठ नेता अंजलि दमानिया ने केजरीवाल पर सीधे खरीद-फरोख्त के इल्जाम लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, पार्टी ने दावा किया है कि इस बातचीत में केजरीवाल ने कुछ भी अनैतिक नहीं कहा है और विधायक खुद ही टूट कर भाजपा में मिलने जा रहे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।