मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर केंद्र की नमो सरकार से दो-दो हाथ करने का एलान कर दिया है। शनिवार को प्रदेश जदयू कार्यालय में 24 घंटे के उपवास पर बैठे मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बिहार में इस काले कानून को लागू नहीं होने देंगे। केंद्र सरकार ने अंग्रेजी राज के कानून को फिर से लागू करने की कोशिश की है। किसानों की जमीन छीन कर चंद अमीरों को दे दी जाए, यह हमें मंजूर नहीं है। जो भी दल इसका विरोध करेगा, हम उसका साथ देंगे।वहीं आज लालू यादव भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे । लालू आज अपने समर्थकों के साथ राजभवन मार्च करेंगे और आज एख अरसे बाद अपनी शक्ति का एहसास करवाएंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।