प्रशांत भूषण बोले, 'केजरीवाल मिलकर खत्म करूंगा विवाद'
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बंगलुरु से स्वास्थ्य लाभ लेकर सोमवार शाम तक दिल्ली लौटेंगे. इस बीच पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) से निकाले गए नेता प्रशांत भूषण ने उनसे मिलकर विवाद खत्म करने की बात कही है.प्रशांत ने कहा, 'अरविंद से मिलकर सारे विवाद को खत्म करना चाहता हूं. उनके दिल्ली लौटने के बाद उनसे आमने-सामने बैठकर बात करना चाहता हूं.' सूत्र बता रहे हैं कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने केजरीवाल को मैसेज भेजकर जल्द मिलने और विवाद खत्म करने की इच्छा जाहिर की है. AAP के अंदर घमासान और स्टिंग की आग के बीच कई सवाल केजरीवाल का इंतजार कर रहे हैं. केजरीवाल ने ट्विटर पर बताया कि नेचुरोपैथी ट्रीटमेंट के बाद वह फ्रेश और फिट महसूस कर रहे हैं और काम पर लौटने को लेकर उत्साहित हैं.


Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।