जेडीयू के मुखिया शरद यादव राज्यसभा में महिलाओं पर दिए अपने विवादित बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं, बल्कि उन्होंने तो सोमवार को इस विवाद को और बढ़ा दिया.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को राज्य सभा में शरद यादव को कहा कि उन्हें महिलाओं के रंगरूप पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. इस पर यादव भड़क गए और बोले, ‘मैं जानता हूं कि आप क्या हैं’ यादव ने पिछले हफ्ते सदन में कहा था कि दक्षिण भारत की महिलाओं का रंग काला होता है, लेकिन वे उतनी ही सुंदर होती हैं जितना कि उनका शरीर..हम इसे अपने यहां नहीं देखते हैं. उन्हें डांस भी आता है.अपने बयान पर सफाई देते हुए शरद यादव ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।