शिवसेना ने लगाया मोदी सरकार पर हिंदुत्व के मुद्दों पर समझौता करने का आरोप
(India)
केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार में सहयोगी शिवसेना ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर हिंदुत्व के मुद्दों पर समझौता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन देशद्रोह है. शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि कश्मीर समस्या का एकमात्र समाधान अनुच्छेद 370 को खत्म करना है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 शुरुआत से ही देश के गले पर पडा फंदा रहा है.उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म करने से भारत से संबंध खत्म नहीं होगा. यदि कोई नेता ऐसा कोई बयान देता है तो उसे अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है. मोदी सरकार पर हिंदुत्व पर नरम होने का आरोप लगाते हुए राउत ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो बेहतर स्थिति थी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।