केजरीवाल को मिली खांसी से निजात
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि इलाज के बाद अब वह स्वस्थ और ताजातरीन महसूस कर रहे हैं। दिल्ली लौट कर काम फिर से शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, खांसी चली गई है। रक्त में शर्करा की मात्रा नियंत्रित है। स्वस्थ और ताजातरीन महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं।केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, जिंदल संस्थान, उनके चिकित्सकों और उनके चिकित्सक दल का आभारी हूं। इस तरह के अद्भुत संस्थान की स्थापना और इसके संचालन के लिए सीताराम जी को बधाई। केजरीवाल (46) लगातार खांसी और मधुमेह के इलाज के लिए प्राकृतिक चिकित्सा की प्रक्रिया से गुजरे हैं। उनका यहां छह मार्च से इलाज चल रहा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।