बिहार विधानसभा में भाजपा का कार्यस्थगन का प्रस्ताव नामंजूर
(India)
बिहार विधानसभा में बीजेपी द्वारा धान के मुद्दे पर कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उसे नामंजूर कर दिया गया जिसको लेकर बीजेपी ने विधानसभा के अन्दर और बाहर जमकर हंगामा किया। बीजेपी ने इस दौरान राज्य सरकार को तो आड़े हाथ लिया ही साथ ही विधासभा अध्यक्ष पर भी पक्षपात का आरोप लगाया। भाजपा इन दिनों राजद और जदयू दोनों के निशाने पर है। दोनों दलों ने आज मिलकर विधानसभा और विधानपरिषद में भाजपा के हंगामे पर निशाना साधा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।