साध्वी प्राची ने फिर दिया विवादित बयान
(India)
साध्वी प्राची ने फिर से विवादित बयान देते हुए महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी पर हमला किया है। प्राची ने महात्मा गांधी को अंग्रेजों का एजेंट बताया है। तो वहीं उन्होंने इंदिरा गांधी के बारे में कहा कि उन्होंने संतों पर गोलियां चलवाई थीं। और संतों का अपमान करने वाले की मौत अच्छी नहीं होती। साध्वी प्राची ने महात्मा गांधी को भी नहीं बख्शा और बोलीं कि महात्मा गांधी अंग्रेजो के एजेंट थे..साध्वी प्राची ने कहा कि नन्हें बच्चों को पढ़ाया गया देदी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल, तकली और चरखा घुमाने से आजादी नहीं मिली है। इंदिरा गांधी जब प्राधानमंत्री थी तो संत लोग उनके पास गौ हत्या का मामला लेकर गए थे..लेकिन इंदिरा ने उन पर गोलियां चलवा दी..विहिप नेता ने दो से अधिक बच्चे पैदा करने के मसले पर बोलते हुए कहा कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले को मताधिकार नहीं देना चाहिए...साथ ही सरकारी सुविधाओं पर भी रोक लगा देनी चाहिए..

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।