सीबीआई कीनमोहन सिंह सीबीआई की विशेष अदालत के खुद को कोर्ट में पेश होने संबंधी आदेश देने के फैसले के खिलाफ अगले सप्ताह देश के सर्वोच्च न्यायालय का रूख करेंगे। इससे पहले 11 मार्च को सीबीआई की विशेष अदालत ने कोयला घोटाले के मामले में मनमोहन सिंह को आठ अप्रैल को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। सूत्रों का कहना है कि पूर्व कानून मंत्री और जाने माने क्रिमिनल वकील केटीएस तुलसी मनमोहन सिंह का नेतृत्व करेंगे। गौरतलब है कि 11 मार्च को सीबीआई कोर्ट ने मनमोहन सिंह समेत पांच अन्य लोगों को समन किया था, जिनमें उद्योपति कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख भी शामिल थे। इन्हें 2005 में ओडिशा के तोलाबिरा कोयल ब्लॉक को हिंडालको कंपनी को आवंटित किये जाने के मामले में कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।