(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर रविवार को रेडियो के जरिए 'मन की बात' की. प्रधानमंत्री ने इस बार ग्रामीण भारत, किसान और खेत-खलिहान के बारे में अपनी राय साझा की. हालांकि उन्होंने इस ओर सबसे ज्यादा समय भूमि अधिग्रहण बिल पर दिया. प्रधानमंत्री ने देश के किसानों से कहा कि उनकी सरकार किसानों से कोई अधिकार छीनने की बजाय उन्हें दोगुना फायदा देने की नीति बना रही है.पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष बिल पर बेवजह भ्रम फैला रही है. फिर बात चाहते पीपीपी मॉडल की हो या हक छीनने की. मोदी ने माना कि मौजूदा कानून में कई खामियां हैं, लेकिन सरकार उसे सुधारने के लिए प्रयासरत है और इसके लिए देशभर के किसानों से सुझाव आमंत्रित हैं. मोदी ने संसोधन के बारे में कहा कि किसानों से कोर्ट जाने का अधिकार नहीं छीना गया है और खेती की जमीन का अधिग्रहण सबसे आखिर में होगा.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।