(India)
शहीद दिवस के मौके पर सोमवार को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुसैनीवाला जाएंगे. दिनभर के कार्यक्रम में इसके बाद मोदीस्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग भी जाने वाले हैं, वहीं समाजसेवी अन्ना हजारे भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में उन्हें श्रद्धांजलि देंगे. दिलचस्प यह है कि अन्ना वहीं से भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ अपना अभियान भी शुरू करेंगे.जानकारी के मुताबिक, पीएम दोपहर एक बजे पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला पहुंचेंगे. हुसैनीवाला में तीनों शहीदों की समाधि है. 23 मार्च 1931 को ही अंग्रेजों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी. शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे अमृतसर में स्वर्ण मंदिर मत्था टेकने जाएंगे. प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार स्वर्ण मंदिर पहुंचेंगे. वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने जालियांवाला बाग भी जाएंगे. 13 अप्रैल 1919 को जनरल डायर ने यहीं पर निहत्थे क्रांतिकारियों पर गोलियां चलवाई थीं. पीएम ने अपने कार्यक्रम के बाबत ट्वीट भी किया और इसके जरिए ट्विटर पर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी.
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।