मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के चुनावों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. आठ नगरीय चुनावों में से पांच स्थामनों पर कांग्रेस और तीन स्थाानों पर सत्ताधारी भाजपा को जीत मिली है. जबकि पिछली बार आठ स्थाानों में से सात पर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिली थी. यानी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज चैहान को बड़ा झटका देते हुए भाजपा से चार नगरीय निकाय छीन लिए हैं.मध्य प्रदेश में विभिन्न नगरीय निकायों के लिए निर्वाचन हुए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के गृह जिले सीहोर की सीहोर नगर पालिका और शाहगंज नगर परिषद में भाजपा ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा मंदसौर नगर पालिका पर भाजपा का कब्जार बरकरार रहा है. वहीं, रतलाम लोकसभा उपचुनाव के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर जोरदार वापसी करते हुए शाजापुर नगर पालिका के अलावा भेड़ाघाट, ओरछा, रतलाम जिले की धामनोद और सीधी जिले की मझौली में जीत का परचम लहराया है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।