दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली् जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के एक अधिकारी ने एक महिला से कहा था कि श्यदि वह अपने बेटे का दिल्ली टीम में चयन कराना चाहती है तो उसे रात में घर आना होगा।श् गौरतलब है कि डीडीसीए मामला केंद्र और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच सियासी जंग का कारण बना हुआ है। एक चैनल को दिये इंटरव्यू में केजरीवाल ने डीडीसीए में खिलाडियों के चयन में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया। दिल्ली के सीएम ने मंगलवार को बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि एक वरिष्ठड पत्रकार की पत्नी से करीब एक माह पहले एक डीडीसीए अधिकारी ने रात के समय उसके घर आने को कहा था। हालांकि केजरीवाल ने इस अधिकारी के नाम का न तो खुलासा किया और न ही इस बारे मे सुबूत पेश किए।हालांकी इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने भी केजरीवाल पर पलटवार किया है...
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।