छत्तीसगढ़ आॅडियो टेप के बाद मचा हंगामा
(India)
छत्तीसगढ़ में पिछले साल विधानसभा के एक उपचुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के परिजनों और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बीच ‘लेनदेन’ के कुछ कथित टेप सार्वजनिक होने के बाद हंगामा मचा है. हालांकि इस टेप को कांग्रेस नेता अजीत जोगी ने ‘मनगढ़ंत’ और ‘झूठा’ बताते हुए इसे सार्वजनिक करने वालों के खिलाफ अदालती कार्रवाई की बात कही है. वहीं, राज्य कांग्रेस ने अजीत जोगी और उनके बेटे विधायक अमित जोगी को तत्काल पार्टी से बाहर करने की मांग की है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।