दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार को लेकर केंद्रीय वित्तक मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कीर्ति आजाद को सस्पेंड करने के बाद अब पार्टी ने साल के आखिरी दिन उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है और पूछा है कि पार्टी विरोधी गतिविधयों के लिए आपको पार्टी से क्यों न निकाल दिया जाए? जवाब देने के लिए कीर्ति आजाद को 10 दिन का समय दिया गया है. निलंबित होने के बाद से आजाद लगातार अलग-अलग मंच से अपनी बात रख रहे हैं और जेटली की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।