अखिलेश के आगे झुकी सपा
(India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी रंग लाई है। उनके दो करीबी युवा नेताओं सुनील सिंह यादव साजन व आनंद भदौरिया का निलंबन पार्टी प्रमुख ने वापस ले लिया है। दोनों नेताओं के निलंबन से नाराज अखिलेश सैफई महोत्सव का उद्घाटन करने नहीं गए थे। समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल यादव की ओर से जारी एक बयान में साजन व भदौरिया का निलंबन वापस लिए जाने की जानकारी दी गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।