पार्टी अध्यक्ष बन सकते हैं राहुल गांधी
(India)
कांग्रेस के संगठन के चुनाव की प्रक्रिया को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अगले सप्ताह यूरोप से लौटने के बाद गति मिल सकती है। ऐसे संकेत हैं कि जल्द ही वह अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। बीते 27 दिसंबर को राहुल ने ट्वीट के जरिए कुछ दिनों के लिए यूरोप जाने की जानकारी दी थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि राहुल जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। यह कहना गलत है कि वह अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। इन बातों में भी कोई सच्चाई नहीं है कि गांधी असम चुनाव के संपन्न होने तक का इंतजार कर सकते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।