महबूबा मुफ्ती बन सकती हैं जम्मू-कश्मीर की सीएम
(India)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का 79 वर्ष की उम्र में आज दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें बीते 24 दिसंबर को फेफड़ों में संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को श्रीनगर ले जाया जाएगा। सईद दो बार जम्मू-कश्मीर के सीएम रहे। वर्ष 2002 में उन्होंने पहली बार जम्मू-कश्मीर के सीएम का पदभार संभाला था। वे 1989 से 1990 के बीच देश के गृहमंत्री भी रहे। खबर है कि मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद उनकी बेटी और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को राज्य के सीएम पद की कमान मिल सकती है। राज्य में पीडीपी के सहयोगी दल बीजेपी को भी इससे कोई ऐतराज नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।