छत्तीसगढ में टेप कांड मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस से अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को कांग्रेस कार्यकारिणी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला लिया गया। विधायक अमित जोगी को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी की इस बैठक पर पर सभी की नजरें टिकी हुई थी, वहीं उनके पिता अजीत जोगी के निष्कासन का निर्णय पारित किया गया है। इसकी सूचना एआईसीसी को भेजी जाएगी। दिलचस्प बात यह रही कि अमित जोगी को पार्टी से निष्कासित किए जाने के निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की गई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।