महबूबा मुफ्ती नई बनेंगी जम्मू कश्मीर की नई मुख्यमंत्री
(India)
जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के असामयिक निधन के बाद पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नई मुख्यमंत्री बनेंगी। पीडीपी ने राज्यपाल को अपने नए नेता के रूप में महबूबा के नाम का पत्र लिखा है। राज्य में गठबंधन सरकार में सहयोगी भाजपा ने भी महबूबा के नाम का समर्थन करने का फैसला किया है। भाजपा ने साफ कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन सरकार के गठन के समय पीडीपी का मुख्यमंत्री स्वीकार किया गया था। इसलिए महबूबा के नाम का वह समर्थन करेगी। महबूबा राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।