मनोज तिवारी ने आमिर खान को कहा गद्दार!
(India)
आमिर खान को इनक्रेडिबल इंडिया का ब्रांड एम्बेसडर हटाकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को बनाये जाने का विरोध संसदीय समिति की बैठक में भी किया गया। सदस्य पर्यटन सचिव से इस सम्बन्ध में जवाब चाह रहे थे कि इसी बीच भोजपुरी के मशहूर गायक और अभिनेता भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने बोला कि आमिर गद्दार हैँ उन्हें बाहर ही कर देना चाहिए। यातायात पर्यटन और सभ्यता पर बनी स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में मौजूद अन्य सदस्य इन पर नाराज हो गए और हंगामा किया। सूत्रों के मुताबिक बैठक में सांसद मनोज तिवारी ने कहा आमिर खान गद्दार हैं उन्हें निकाल देना ही ठीक था। इस मामले में जब एक अखबार ने दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी से पूछा तो उन्होंने कहा मैं उस बैठक के बारे मेँ कुछ भी नहीं बता सकता न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया। वह मीटिंग बहुत गुप्त रखी गयी थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।