दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर डीडीसीए मामले में तमाम आरोप लगाए जाने के बाद बौखलाई बीजेपी ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल को वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा दायर मानहानि के मामले में जेल जाने को तैयार रहना चाहिए। एक के बाद एक असंवैधानिक कदम उठाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने कहा कि केजरीवाल पूरी तरह नाकाम रहे हैं और अपनी सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए राजनीतिक विद्वेष की भावना से इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को यह बात कही।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।