अमित शाह का फिर से भाजपा अध्यक्ष बनना तय
(India)
भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया से शुरू हो गई है। दरअसल बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल 23 जनवरी को पूरा हो रहा है। जिसके चलते पार्टी में नये अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 24 जनवरी को भरे जाएंगे और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आवश्यकता पडने पर 25 जनवरी को इसका चुनाव भी करवा जा सकता है। वैसे पार्टी की ओर से अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह को नाम ही फाइनल माना जा रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए अमित शाह के नाम पर मोहर लगा दी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।