अमित शाह का दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनना तय
(India)
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को नामांकन पत्र भरे जाएंगे और जरूरत पडी तो सोमवार को चुनाव होगा। अब तक मिले संकेतों के अनुसार, अमित शाह का दोबारा अध्यक्ष बनना तय है। माना जा रहा है कि शाह की फिर से ताजपोशी के बाद संगठन में व्यापक फेरबदल हो सकता है। बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल में भी बदलाव होने की संभावना है। दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद शाह के नेतृत्व पर सवाल उठे थे लेकिन मोदी का विश्वासपात्र होने के कारण उनकी गद्दी बरकरार रही और उनका एक बार फिर अध्यक्ष चुना जाना तय है। शाह अभी राजनाथ सिंह के शेष कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं। सिंह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।