लेखक और कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने कहा है कि सरकार में सभी फैसले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, जिससे जनतांत्रिक शैली पर सवाल खडे हो रहे हैं...थरूर शनिवार को जयपुर लिट्रेचर फेस्टिवल में मीडिया से मुखातिब हुए।..इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि उम्मीद के मुताबिक मोदी कार्यकाल में भी कुछ नहीं हुआ... उन्होंने कहा कि फाइलों का अंबार लग गया है जबकि देश का विकास होना जरूरी है...थरुर ने यह भी कहा कि भाजपा ने देश में बडे बहुमत से सरकार बनाई जिसमें युवाओं का बडा रोल था...उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का बीज विशाल वृक्ष बन चुका था जिसमें बेरोजगारी और महंगाई ने और आग में घी का काम किया...थरूर ने कहा कि भ्रष्टाचार और महंगाई अटलजी वक्त भी झेलनी पडी थी लेकिन कांग्रेस के कार्यकाल में इसका असर ज्यादा रहा....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।