मोदी सरकार ने किया देश को धर्म के रास्ते पर ले जाने का काम-शाह
(India)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार सिर्फ देश का भौतिक विकास ही नहीं करेगी बल्कि भारत के आध्यात्मिक संदेश को भी दुनिया में फैलाएगी। अमित शाह ने विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि वर्षों से मिथक के कारण देश में राजनीति का धर्म से अंतर बना हुआ था लेकिन मोदी सरकार ने देश को धर्म के रास्ते पर ले जाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो दुनिया के 170 देशों ने रिकॉर्ड समय में इसे पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के अलग-अलग देशों में जीवनशैली से लोग उकता जाते हैं तो उनकी दृष्टि सनातन धर्म की तरफ आती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।