मुंबई हमले के गुनहगार डेविड हेडली के इशरत जहां पर खुलासे के बाद इसे लेकर राजनीति और तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने इशरत जहां पर नीतीश के बयान को सही करार दिया है। नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार ने सही कहा था कि इशरत जहां बिहार की बेटी है। बता दें कि हेडली के खुलासे के बाद बीजेपी ने नीतीश कुमार से अपने बयान पर सफाई देने की मांग की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।