(India)
जेएनयू मामले ने पूरे देश में हलचल मचा रखी है। सड़क से संसद तक संग्राम का माहौल है। जनता में भी इस मामले को लेकर खासा आक्रोश व्याप्त है। कुछ लोग राष्ट्रविरोधी नारे को लेकर सख्त हैं तो कहीं राजनीति गरम है। ऐसे में इस मामले को लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रपति से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात किया। राष्ट्रपति से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि देशप्रेम मेरे खून में हैं दिल में है। छात्रों की विचारधारा को आरएसएस दबाना चाहती है हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसके साथ ही राहुल ने कहा कि देश के खिलाफ बोलने बाले पर सख्त कार्रवाई हो। लेकिन छात्रों की विचारधारा को जबरन दबाने की कोशिश न की जाए। कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से आरएसएस के द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के अभियान को सफल नहीं होने देगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।