बीजेपी और आरएसएस का विरोध सबसे बड़ा अपराध-केजरीवाल
(India)
दिल्ली के जेएनयू मामलें में सियासत एक बार फिर गरमाई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. केंद्र सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपनी नई आईपीसी बनाई है, जिसमें रेप, मर्डर और किसी को भी पिटने वाले लोग पीडित को देशद्रोही बताकर बच सकते हैं। आगे अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि केंद्र की नई आईपीसी के मुताबिक अगर आप बीजेपी से हैं तो रेप और मर्डर करना या किसी को पीट देना क्राइम नहीं है. बीजेपी और आरएसएस का विरोधी होना फिलहाल सबसे बड़ा अपराध है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।