पीएम मोदी ने की ओली से मुलाकात
 कई समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर
(India) नेपाल के पीएम केपी ओली के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। आज ओली ने पीएम मोदी से मुलाकात से मुलाकात की। भारत और नेपाल के बीच प्रमुख क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत होगी। कयास लगाये जा रहे हैं की इस मुलकात के बाद कई महत्वपूर्ण समझोतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली छह दिन की भारत यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह भारतीय नेतृत्व के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे। इसमें नेपाल के नए संविधान से जुड़े मुद्दों के कारण प्रभावित हुए दोनों देशों के संबंधों को सुधारने पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान कई समझौते होने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद कोली की यह पहली विदेश यात्रा है। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने हवाईअड्डे पर ओली की अगवानी की।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।