भाजपा के जाट नेताओं ने की शांति की अपील
(India)
आरक्षण को लेकर आंदोलन कर रहे जाट समुदाय की मांग से सहमति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने उसके नेताओं से इस मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे आने और आंदोलन को असामजिक तत्वों के हाथों में जाने से रोकने की अपील की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र सिंह और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्यान ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा में जाट समुदाय का आंदोलन असमाजिक तत्वों के हाथों में चला गया है और हिंसक हो गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।