जाट आंदोलन पर कांग्रेस नेता का आॅडियो वायरल
(India)
हरियाणा में जारी हिंसक जाट आंदोलन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोगी प्रोफेसर विरेंद्र और खाप नेता के बीच बातचीत का एक ऑडियो टेप सामने आया है। इसमें कथित तौर पर आंदोलन को भड़काने को लेकर बातचीत की गई है। इस बीच, हरियाणा सरकार ने मामले की जांच कराने की बात कही है। प्रोफेसर वीरेंद्र ने भी स्वीकार किया है कि आडियो टेप में सुनाई दे रही है आवाज उनकी है, लेकिन बातचीत के विषय में छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा, खाप नेता कैप्टन मान सिंह के साथ फोन पर की गई बात में जाटों या किसी और को भड़काने की कोई बात नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।