भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। स्वामी ने मुख्य न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष अपनी याचिका दायर की। इसमें स्वामी ने कहा है कि सड़क निर्माण जैसे लोकहित के महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए कई इस्लामी देशों में मस्जिदों को स्थानांतरित किया जाता रहा है लेकिन मंदिरों को एक बार बन जाने के बाद हटाया नहीं जाता।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।