सरकार नहीं कर रही विलय संबंधी शर्तों का पालन-उमर
(India)
नेशनल कांफ्रेस नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि वह भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय संबंधी शर्तों से दूर भाग रही है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर ने कहा कि विलय की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की अधिक बनती है। अलग झंडे से जुडे विवाद का हवाला देते हुए उमर ने कहा कि यहां के लोग राज्य के झंडे की हिफाजत मरते दम तक करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।