संसद के बजट सत्र के दौरान दानव ‘महिषासुर’ को लेकर बड़ा बवाल हो गया है. राज्यसभा में कल स्मृति ईरानी ने देवी दुर्गा के अपमान और महिषासुर दिवस को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला. कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के बयान पर आपत्ति जताते हुए जमकर हंगामा किया. खुलासा हुआ है कि 2013 में महिषासुर दिवस कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद उदित राज शामिल हुए थे. अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के हवाले से खबर है कि दिल्ली से बीजेपी के सांसद उदित राज अक्टूबर 2013 में महिषासुर दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. अखबार के मुताबिक उदित राज ने महिषासुर दिवस कार्यक्रम में शामिल होने की बात मानी भी है. 2013 में उदित राज बीजेपी में नहीं थे, 2014 में पार्टी ज्वाइन की थी.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।