पीएम मोदी आज बरेली में
(India)

लोकसभा चुनाव के दौरान बरेली के महानगर ग्राउंड में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पहली बार बरेली आ रहे हैं। मोदी यहां फतेहगंज पश्चिमी के रबर फैक्ट्री मैदान में आयोजित किसान कल्याण रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली में प्रधानमंत्री के पिटारे से किसानों के हित संबंधी योजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री की बरेली रैली को भाजपा के मिशन-2017 से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश संगठन ने इस रैली में 23 जिलों के सवा तीन लाख से अधिक किसान जुटाने का दावा किया है। साथ ही पीएम की ओर से रुहेलखंड और आसपास बारिश, ओलावृष्टि, सूखे से बर्बाद हुए किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के ऐलान के भी संकेत दिए हैं। उद्यमियों और व्यापारियों पर भी मोदी की मेहरबानी हो सकती है। शनिवार शाम तक प्रशासन और पुलिस ने भाजपा संगठन के साथ मिलकर रैली की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रैली में भीड़ जुटाने को केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेनका गांधी के साथ आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने यहां पूरी ताकत झोंकी है। रैली में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर बरेली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। आज दोपहर 12रू55 पर विशेष विमान से प्रधानमंत्री त्रिशूल एयरबेस पर लैंड करेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए प्रधानमंत्री रैली स्थल पर जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।